Psalms 31:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
apane sab virodhaiyon ke karan mere padosiyon men meree namadharai hui haai, apane janapahichanavalon ke liye dr ka karan hoon jo mujh ko sadk par dekhte haai vah mujh se door bhag jate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे शत्रु मुझसे घृणा रखते हैं। मेरे पड़ोसी मेरे बैरी बने हैं। मेरे सभी सम्बन्धी मुझे राह में देख कर मुझसे डर जाते हैं और मुझसे वे सब कतराते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं अपने शत्रुओं की दृष्टि में उपेिक्षत, पड़ोसियों के लिए तिरस्कृत, और परिचितों के लिए भय का कारण बन गया हूं। जो मुझे सार्वजनिक स्थान में देखते हैं, वे तुरन्त मुझसे दूर भाग जाते हैं।
Hindi Bible HHBD
अपने सब विरोधियों के कारण मेरे पड़ोसियों में मेरी नामधराई हुई है, अपने जानपहिचानवालों के लिये डर का कारण हूं; जो मुझ को सड़क पर देखते है वह मुझ से दूर भाग जाते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपने सब विरोधियों के कारण मेरे पड़ोसियों में मेरी नामधराई हुई है, अपने जान–पहिचान वालों के लिये डर का कारण हूँ, जो मुझ को सड़क पर देखते हैं वे मुझ से दूर भाग जाते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
विरोधियों के कारण, मैं अपने पड़ोसियों के सामने घृणास्पद बन गया हूं, मैं अपने परिचितों के सामने भयास्पद बन गया हूं, सड़क पर मुझे देख वे छिपने लगते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपने सब विरोधियों के कारण मेरे पड़ोसियों में मेरी नामधराई हुई है, अपने जान-पहचानवालों के लिये डर का कारण हूँ; जो मुझ को सड़क पर देखते है वह मुझसे दूर भाग जाते हैं।