Psalms 31:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ne bahuton ke munh se apana apavad suna, charon or bhy hee bhy haai! jab unhon ne mere virooddh apas men sammati kee tab mere praan lene kee yuaktai kee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं उन भयंकर बातों को सुनता हूँ जो लोग मेरे विषय में करते हैं। वे सभी लोग मेरे विरुद्ध हो गए हैं। वे मुझे मार डालने की योजनाएँ रचते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं चारों ओर आतंक की फुसफुसाहट सुनता हूँ। मानो उन्‍होंने मेरे विरुद्ध मिलकर सम्‍मति की है; और मेरे प्राण लेने को षड्‍यन्‍त्र रचा है।
Hindi Bible HHBD
मैं ने बहुतों के मुंह से अपना अपवाद सुना, चारों ओर भय ही भय है! जब उन्हों ने मेरे विरूद्ध आपस में सम्मति की तब मेरे प्राण लेने की युक्ति की।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने बहुतों के मुँह से अपनी निन्दा सुनी, चारों ओर भय ही भय है! जब उन्होंने मेरे विरुद्ध आपस में सम्मति की तब मेरे प्राण लेने की युक्‍ति की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अनेकों का फुसफुस करना मैं सुन रहा हूं; “आतंक ने मुझे चारों ओर से घेर लिया है!” वे मेरे विरुद्ध सम्मति रच रहे हैं, वे मेरे प्राण लेने के लिए तैयार हो गए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने बहुतों के मुँह से अपनी निन्दा सुनी, चारों ओर भय ही भय है! जब उन्होंने मेरे विरुद्ध आपस में सम्मति की तब मेरे प्राण लेने की युक्ति की।