Psalms 31:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too unhen darshan dene ke guptasthan men manushyon kee buree goshttee se gupt rakhega too unako apane mandp men jhgade-ragade se chhpai rakhega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दुर्जन सज्जनों को हानि पहुँचाने के लिए जुट जाते हैं। वे दुर्जन लड़ाई भड़काने का जतन करते हैं। किन्तु तू सज्जनों को उनसे छिपा लेता है, और उन्हें बचा लेता है। तू सज्जनों की रक्षा अपनी शरण में करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उन्‍हें अपनी उपस्‍थिति की छाया में मनुष्‍यों के षड्‍यन्‍त्र से छिपा लेता है; तू अपने आश्रय में उन्‍हें कलह-प्रिय जीभ से सुरक्षित रखता है।
Hindi Bible HHBD
तू उन्हें दर्शन देने के गुप्तस्थान में मनुष्यों की बुरी गोष्ठी से गुप्त रखेगा; तू उनको अपने मण्डप में झगड़े- रगड़े से छिपा रखेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू उन्हें दर्शन देने के गुप्‍तस्थान में मनुष्यों की बुरी गोष्‍ठी से गुप्‍त रखेगा; तू उनको अपने मण्डप में झगड़े–रगड़े से छिपा रखेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपनी उपस्थिति के आश्रय-स्थल में आप उन्हें मनुष्यों के षड़्‍यंत्रों से सुरक्षा प्रदान करते हैं; अपने आवास में आप उन्हें शत्रुओं के झगड़ालू जीभ से सुरक्षा प्रदान करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू उन्हें दर्शन देने के गुप्त स्थान में # मनुष्यों की बुरी गोष्ठी से गुप्त रखेगा; तू उनको अपने मण्डप में झगड़े-रगड़े से छिपा रखेगा।