Psalms 31:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he yahova ke sab bhkton us se praem rakho! yahova sachche logon kee to raksha karata haai, parantu jo ahankar karata haai, usako vah bhlee bhanati badala deta haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर के भक्तों, तुम को यहोवा से प्रेम करना चाहिए! यहोवा उन लोगों को जो उसके प्रति सच्चे हैं, रक्षा करता है। किन्तु यहोवा उनको जो अपनी ताकत की ढोल पीटते है। उनको वह वैसा दण्ड देता है, जैसा दण्ड उनको मिलना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ प्रभु के भक्तगण, प्रभु से प्रेम करो! प्रभु विश्वासियों को सुरक्षित रखता है; किन्तु अहंकार में कार्य करने वाले से वह अत्यधिक प्रतिशोध लेता है।
Hindi Bible HHBD
हे यहोवा के सब भक्तों उस से प्रेम रखो! यहोवा सच्चे लोगों की तो रक्षा करता है, परन्तु जो अहंकार करता है, उसको वह भली भांति बदला देता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे यहोवा के सब भक्तो, उससे प्रेम रखो! यहोवा सच्चे लोगों की तो रक्षा करता है, परन्तु जो अहंकार करता है, उसको वह भली भाँति बदला देता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह के सभी भक्तो, उनसे प्रेम करो! सच्चे लोगों को याहवेह सुरक्षा प्रदान करते हैं, किंतु अहंकारी को पूरा-पूरा दंड.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे यहोवा के सब भक्तों, उससे प्रेम रखो! यहोवा विश्वासयोग्य लोगों की तो रक्षा करता है, परन्तु जो अहंकार करता है #, उसको वह भली भाँति बदला देता है ।