Psalms 35:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he prabhu too kab tak dekhta rahega? is vipaati se, jis men unhon ne mujhe dala haai mujh ko chhuda! javan sihon se mere praan ko bacha le!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे स्वामी, तू कब तक यह सब बुरा होते हुए देखेगा ये लोग मुझे नाश करने का प्रयत्न कर रहे हैं। हे यहोवा, मेरे प्राण बचा ले। मेरे प्रिय जीवन की रक्षा कर। वे सिंह जैसे बन गए हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वामी, तू कब तक यह देखता रहेगा? मुझे उनके उपद्रव से, मेरे इस एक ही जीवन को युवा सिंहों से मुक्त कर।
Hindi Bible HHBD
हे प्रभु तू कब तक देखता रहेगा? इस विपत्ति से, जिस में उन्हों ने मुझे डाला है मुझ को छुड़ा! जवान सिहों से मेरे प्राण को बचा ले!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे प्रभु, तू कब तक देखता रहेगा? इस विपत्ति से, जिस में उन्होंने मुझे डाला है मुझ को छुड़ा। जवान सिहों से मेरे प्राण को बचा ले!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह, आप कब तक यह सब चुपचाप ही देखते रहेंगे? उनके विनाशकारी कार्य से मेरा बचाव कीजिए, सिंहों समान इन दुष्टों से मेरी रक्षा कीजिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे प्रभु, तू कब तक देखता रहेगा? इस विपत्ति से, जिसमें उन्होंने मुझे डाला है मुझ को छुड़ा! जवान सिंहों से मेरे प्राण को बचा ले!