Psalms 35:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mere joott bolanevale shatra mere virood anand n karane paae, jo akaran mere baairee haai, ve apas men naain se saain n karane panae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे मिथ्यावादी शत्रु हँसते नहीं रहेंगे। सचमुच मेरे शत्रु अपनी छुपी योजनाओं के लिए दण्ड पाएँगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो धूर्ततावश मेरे शत्रु बने हैं, उन्हें मुझ पर हंसने न दे। जो अकारण मुझसे घृणा करते हैं, उन्हें आंखों से इशारा न करने दे।
Hindi Bible HHBD
मेरे झूठ बोलनेवाले शत्रु मेरे विरूद्व आनन्द न करने पाएं, जो अकारण मेरे बैरी हैं, वे आपस में नैन से सैन न करने पांए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरे झूठ बोलनेवाले शत्रु मेरे विरुद्ध आनन्द न करने पाएँ, जो अकारण मेरे बैरी हैं, वे आपस में नैन से सैन न करने पाएँ ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो अकारण ही मेरे शत्रु बन गए हैं, अब उन्हें मेरा उपहास करने का संतोष प्राप्त न हो; अब अकारण ही मेरे विरोधी बन गए पुरुषों को आंखों ही आंखों में मेरी निंदा में निर्लज्जतापूर्ण संकेत करने का अवसर प्राप्त न हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरे झूठ बोलनेवाले शत्रु मेरे विरुद्ध आनन्द न करने पाएँ, जो अकारण मेरे बैरी हैं, वे आपस में आँखों से इशारा न करने पाएँ।