Psalms 35:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo mere praan ke graahak haain ve lajjait aur niradar hon! jo meree hati kee kalpana karate haai, vah peechhe hattaae jaaen aur unaka munh kala ho!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ लोग मुझे मारने पीछे पड़े हैं। उन्हें निराश और लज्जित कर। उनको मोड़ दे और उन्हें भगा दे। मुझे क्षति पहुँचाने का कुचक्र जो रचा रहे हैं उन्हें असमंजस में डाल दे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो मनुष्‍य मेरे प्राण के खोजी हैं, वे लज्‍जित और अपमानित हों। जो मेरी बुराई के उपाय करते हैं, वे पीठ दिखाएं और पराजित हों।
Hindi Bible HHBD
जो मेरे प्राण के ग्राहक हैं वे लज्जित और निरादर हों! जो मेरी हाति की कल्पना करते हैं, वह पीछे हटाए जाएं और उनका मुंह काला हो!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो मेरे प्राण के ग्राहक हैं वे लज्जित और निरादर हों! जो मेरी हानि की कल्पना करते हैं, वे पीछे हटाए जाएँ और उनका मुँह काला हो!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे, जो मेरे प्राणों के प्यासे हैं, वे लज्जित और अपमानित हों; जो मेरे विनाश की योजना बना रहे हैं, पराजित हो भाग खड़े हों.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो मेरे प्राण के ग्राहक हैं वे लज्जित और निरादर हों! जो मेरी हानि की कल्पना करते हैं, वे पीछे हटाए जाएँ और उनका मुँह काला हो!