Psalms 37:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki yahova nyay se praeeti rakhta aur apane bhkton ko n tajega. unakee to raksha sada hotee haai, parantu dushtton ka vansh katt dala jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा खरेपन से प्रेम करता है, वह अपने निज भक्त को असहाय नहीं छोड़ता। यहोवा अपने निज भक्तों की सदा रक्षा करता है, और वह दुष्ट जन को नष्ट कर देता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि प्रभु न्याय से प्रेम करता है; वह अपने भक्तों को नहीं छोड़ेगा। धार्मिक मनुष्य सदा के लिए सुरक्षित है; किन्तु दुर्जन का वंश नष्ट हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि यहोवा न्याय से प्रीति रखता; और अपने भक्तों को न तजेगा। उनकी तो रक्षा सदा होती है, परन्तु दुष्टों का वंश काट डाला जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि यहोवा न्याय से प्रीति रखता; और अपने भक्तों को न तजेगा। उनकी तो रक्षा सदा होती है, परन्तु दुष्टों का वंश काट डाला जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि याहवेह को सच्चाई प्रिय है और वे अपने भक्तों का परित्याग कभी नहीं करते. वह चिरकाल के लिए सुरक्षित हो जाते हैं; किंतु दुष्ट की सन्तति मिटा दी जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि यहोवा न्याय से प्रीति रखता; और अपने भक्तों को न तजेगा। उनकी तो रक्षा सदा होती है, परन्तु दुष्टों का वंश काट डाला जाएगा।