Psalms 37:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova kee batt johata rah, aur usake marga par bana rah, aur vah tujhe baddhakar prathvee ka aadhaikaree kar dega jab dushtt katt dale jaaenge, tab too dekhega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा की सहायता की बाट जोहते रहो। यहोवा का अनुसरण करते रहो। दुर्जन नष्ट होंगे। यहोवा तुझको महत्वपूर्ण बनायेगा। तू वह धरती पाएगा जिसे देने का यहोवा ने वचन दिया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु की प्रतीक्षा करो। उसके मार्ग पर चलते रहो। वह तुम्‍हें उन्नत करेगा, और तुम पृथ्‍वी के अधिकारी बनोगे। तुम दुर्जनों का विनाश देखोगे।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की बाट जोहता रह, और उसके मार्ग पर बना रह, और वह तुझे बढ़ाकर पृथ्वी का अधिकारी कर देगा; जब दुष्ट काट डाले जाएंगे, तब तू देखेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की बाट जोहता रह, और उसके मार्ग पर बना रह, और वह तुझे बढ़ाकर पृथ्वी का अधिकारी कर देगा; जब दुष्‍ट काट डाले जाएँगे, तब तू देखेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह की सहायता की प्रतीक्षा करो और उन्हीं के सन्मार्ग पर चलते रहो. वही तुमको ऐसा ऊंचा करेंगे, कि तुम्हें उस भूमि का अधिकारी कर दें; दुष्टों की हत्या तुम स्वयं अपनी आंखों से देखोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की बाट जोहता रह, और उसके मार्ग पर बना रह, और वह तुझे बढ़ाकर पृथ्वी का अधिकारी कर देगा; जब दुष्ट काट डाले जाएँगे, तब तू देखेगा।