Psalms 4:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he manushyon ke putrae, kab tak meree maahima ke badale anadar hota rahega? tum kab tak vyarth baton se praeeti rakhoge aur joottee yuktai kee khoj men rahoge?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अरे लोगों, कब तक तुम मेरे बारे में अपशब्द कहोगे? तुम लोग मेरे बारे में कहने के लिये नये झूठ ढूँढते रहते हो। उन झूठों को कहने से तुम लोग प्रीति रखते हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ मानव! कब तक तुम मेरे गौरव को अपमानित करते रहोगे? तुम कब तक निरर्थक बातों की अभिलाषा, और असत्‍य की खोज करते रहोगे? सेलाह
Hindi Bible HHBD
हे मनुष्यों के पुत्रों, कब तक मेरी महिमा के बदले अनादर होता रहेगा? तुम कब तक व्यर्थ बातों से प्रीति रखोगे और झूठी युक्ति की खोज में रहोगे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मनुष्य के पुत्रो, कब तक मेरी महिमा का अनादर होता रहेगा? तुम कब तक व्यर्थ बातों से प्रीति रखोगे और झूठी युक्‍ति की खोज में रहोगे?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मनुष्यो! कब तक तुम मेरा अपमान करते रहोगे? कब तक तुम छल से प्रेम और उसकी खोज करते रहोगे, जो निरर्थक है, जो मात्र झूठी ही है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मनुष्यों, कब तक मेरी महिमा का अनादर होता रहेगा? तुम कब तक व्यर्थ बातों से प्रीति रखोगे और झूठी युक्ति की खोज में रहोगे?