Psalms 40:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ne tera dharma man hee men naheen rakha maain ne teree sachchaai aur tere kiae huae udhaar kee charcha kee haai maain ne teree karoona aur satyata badee sabha se gupt naheen rakhee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा, मैं तेरे भले कर्मो को बखानूँगा। उन भले कर्मो को मैं रहस्य बनाकर मन में नहीं छिपाए रखूँगा। हे यहोवा, मैं लोगों को रक्षा के लिए तुझ पर आश्रित होने को कहूँगा। मैं महासभा में तेरी करुणा और तेरी सत्यता नहीं छिपाऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने तेरी मुक्‍तिप्रद सहायता को अपने हृदय में गुप्‍त नहीं रखा; वरन् तेरे सत्‍य और उद्धार को घोषित किया। मैंने आराधकों की महासभा से तेरी करुणा और सच्‍चाई को नहीं छिपाया।
Hindi Bible HHBD
मैं ने तेरा धर्म मन ही में नहीं रखा; मैं ने तेरी सच्चाई और तेरे किए हुए उधार की चर्चा की है; मैं ने तेरी करूणा और सत्यता बड़ी सभा से गुप्त नहीं रखी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने तेरा धर्म मन ही में नहीं रखा; मैं ने तेरी सच्‍चाई और तेरे किए हुए उद्धार की चर्चा की है; मैं ने तेरी करुणा और सत्यता बड़ी सभा से गुप्‍त नहीं रखी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने अपने परमेश्वर की धार्मिकता को अपने हृदय में ही सीमित नहीं रखा; मैं आपकी विश्वासयोग्यता तथा आपके द्वारा प्रदान किए गए उद्धार की चर्चा करता रहता हूं. विशाल सभा के सामने मैं आपके सत्य एवं आपके करुणा-प्रेम को छुपाता नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने तेरी धार्मिकता मन ही में नहीं रखा; मैंने तेरी सच्चाई और तेरे किए हुए उद्धार की चर्चा की है; मैंने तेरी करुणा और सत्यता बड़ी सभा से गुप्त नहीं रखी।