Psalms 40:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo mere praan kee khoj men haai, ve sab lajjait hon aur unake munh kale hon aur ve peechhe hattaae aur niradar kiae jaaen jo meree haati se prasann hote haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे दुष्ट मनुष्य मुझे मारने का जतन करते हैं। हे यहोवा, उन्हें लज्जित कर और उनको निराश कर दे। वे मनुष्य मुझे दु:ख पहुँचाना चाहते हैं। तू उन्हें अपमानित होकर भागने दे!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो मेरे प्राण की खोज में हैं, और उसे नष्‍ट करना चाहते हैं, वे पूर्णत: लज्‍जित हों और घबरा जाएं। जो मेरी बुराई की कामना करते हैं, वे पीठ दिखाएं और अपमानित हों।
Hindi Bible HHBD
जो मेरे प्राण की खोज में हैं, वे सब लज्जित हों; और उनके मुंह काले हों और वे पीछे हटाए और निरादर किए जाएं जो मेरी हाति से प्रसन्न होते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो मेरे प्राण की खोज में हैं, वे सब लज्जित हों और उनके मुँह काले हों; और वे पीछे हटाए और अपमानित किए जाएँ, जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे, जो मेरे प्राणों के प्यासे हैं, लज्जित और निराश किए जाएं; वे जिनका आनंद मेरी पीड़ा में है, पीठ दिखाकर भागें तथा अपमानित किए जाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो मेरे प्राण की खोज में हैं, वे सब लज्जित हों; और उनके मुँह काले हों और वे पीछे हटाए और निरादर किए जाएँ जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं।