Psalms 43:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki he parameshvar, too hee meree sharan haai, too ne kyon mujhe tyag diya haai? maain shatra ke andhor ke mare shaek ka pahirava pahine huae kyon firata rahoon?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे परमेस्वर, तू ही मेरा शरणस्थल है! मुझको तूने क्यों बिसरा दिय तूने मुझको यह क्यों नहीं दिखाया कि मै अपने श्त्रुओं से कैसे बच निकलूँ?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्वर, तू ही मेरा शरणस्थल है। क्यों तूने मुझे त्याग दिया? क्यों मैं शत्रु के अत्याचार के कारण शोक-सन्तप्त, मारा-मारा फिरता हूं?
Hindi Bible HHBD
क्योंकि हे परमेश्वर, तू ही मेरी शरण है, तू ने क्यों मुझे त्याग दिया है? मैं शत्रु के अन्धेर के मारे शोक का पहिरावा पहिने हुए क्यों फिरता रहूं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि हे परमेश्वर, तू ही मेरी शरण है, तू ने क्यों मुझे त्याग दिया है? मैं शत्रु के अन्धेर के मारे शोक का पहिरावा पहिने हुए क्यों फिरता रहूँ?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि आप वह परमेश्वर हैं, जिनमें मेरा बल है. आप मुझे भूल क्यों गए? मेरे शत्रुओं द्वारा दी जा रही यातनाओं के कारण, मुझे शोकित क्यों होना पड़ रहा है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि तू मेरा सामर्थी परमेश्वर है, तूने क्यों मुझे त्याग दिया है? मैं शत्रु के अत्याचार के मारे शोक का पहरावा पहने हुए क्यों फिरता रहूँ?