Psalms 45:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere sare vasr, gandharas, agar, aur tel se sugaandhiat haai, too hatheedant ke maandairon men taravale bajon ke karan anaandait hua haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेरे वस्त्र महक रहे है जैसे गंध रास, अगर और तेज पात से मधुर गंध आ रही। हाथी दाँत जड़ित राज महलों से तुझे आनन्दित करने को मधुर संगीत की झँकारे बिखरती हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आपके वस्त्र गंधरस, अगर और तेजपात से सुगंधित हैं। हाथी-दांत के महलों में संगीत आपको आनन्दित करता है।
Hindi Bible HHBD
तेरे सारे वस्त्रा, गन्धरस, अगर, और तेल से सुगन्धित हैं, तू हाथीदांत के मन्दिरों में तारवाले बाजों के कारण आनन्दित हुआ है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे सारे वस्त्र गन्धरस, अगर, और तेज से सुगन्धित हैं, तू हाथीदाँत के मन्दिरों में तारवाले बाजों के कारण आनन्दित हुआ है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपके सभी वस्त्र गन्धरस, अगरू तथा तेजपात से सुगंधित किए गए हैं; हाथी-दांत से जड़ित राजमहल से मधुर तन्तु वाद्यों का संगीत आपको मगन करता रहता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे सारे वस्त्र गन्धरस, अगर, और तेज से सुगन्धित हैं, तू हाथी दाँत के मन्दिरों में तारवाले बाजों के कारण आनन्दित हुआ है।