Psalms 49:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve adhaelok kee manon bhed-bakaariyan ttharaae gaae haain mratyu unaka gaderiya ttharee aur bihan ko seedho log un par prabhuta karenge aur unaka sundar roop adhaelok ka kaur ho jaaega aur unaka koi adhaar n rahega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सभी लोग भेड़ जैसे हैं। कब्र उनके लिये बाडा बन जायेगी। मृत्यु उनका चरवाहा बनेगी। उनकी काया क्षीण हो जायेंगी और वे कब्र में सड़ गल जायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्हें भेड़ों के सदृश मृतक-लोक के लिए रखा गया है। मृत्यु उनको चराने वाला चरवाहा होगी; वे सीधे कबर में जाएंगे; उनकी देह सड़ जाएगी! मृतक-लोक ही उनका निवास-स्थान होगा।
Hindi Bible HHBD
वे अधोलोक की मानों भेड़- बकरियां ठहराए गए हैं; मृत्यु उनका गड़ेरिया ठहरी; और बिहान को सीधे लोग उन पर प्रभुता करेंगे; और उनका सुन्दर रूप अधोलोक का कौर हो जाएगा और उनका कोई आधार न रहेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे अधोलोक की मानो भेड़–बकरियाँ ठहराए गए हैं; मृत्यु उनका गड़ेरिया ठहरी; और भोर को सीधे लोग उन पर प्रभुता करेंगे; और उनका सुन्दर रूप अधोलोक का कौर हो जाएगा और उनका कोई आधार न रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भेड़ों के समान अधोलोक ही उनकी नियति है; मृत्यु ही उनका चरवाहा होगा. प्रातःकाल सीधे लोग उन पर शासन करेंगे तथा उनकी देह अधोलोक की ग्रास हो जाएंगी, परिणामस्वरूप उनका कोई आधार शेष न रह जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे अधोलोक की मानो भेड़ों का झुण्ड ठहराए गए हैं; मृत्यु उनका गड़रिया ठहरेगा; और भोर को # सीधे लोग उन पर प्रभुता करेंगे; और उनका सुन्दर रूप अधोलोक का कौर हो जाएगा और उनका कोई आधार न रहेगा।