Psalms 5:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he parameshvar too unako doshaee tthara ve apanee hee yuktaiyon se ap hee gir jaaen unako unake aparadhaen kee aadhaikai ke karan nikal bahar kar, kyonaki unhon ne tujh se balava kiya haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे परमेश्वर, उन्हें दण्ड दे। उनके अपने ही जालों में उनको उलझने दे। ये लोग तेरे विरुद्ध हो गये हैं, उन्हें उनके अपने ही बहुत से पापों का दण्ड दे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्वर, उनको अपराधी घोषित कर, उनको अपनी ही सम्मति के कारण गिरने दे, उनके अपराधों की अधिकता के कारण उन्हें बाहर निकाल दे; क्योंकि उन्होंने तुझसे विद्रोह किया है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि उनके मुंह में कोई सच्चाई नहीं; उनके मन में निरी दुष्टता है। उनका गला खुली हुई कब्र है, वे अपनी जीभ से चिकनी चुपड़ी बातें करते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे परमेश्वर, तू उनको दोषी ठहरा; वे अपनी ही युक्तियों से आप ही गिर जाएँ; उनको उनके अपराधों की अधिकाई के कारण निकाल बाहर कर, क्योंकि उन्होंने तुझ से बलवा किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु परमेश्वर! आप उन पर दंड-आज्ञा प्रसारित करें, कि अपनी ही युक्तियों के जाल में फंसकर उनका नाश हो जाए, उनके अपराधों की अधिकता के कारण आप उन्हें अपनी उपस्थिति से दूर करें, क्योंकि उन्होंने आपके विरुद्ध बलवा किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे परमेश्वर तू उनको दोषी ठहरा; वे अपनी ही युक्तियों से आप ही गिर जाएँ; उनको उनके अपराधों की अधिकाई के कारण निकाल बाहर कर, क्योंकि उन्होंने तुझ से बलवा किया है।