Psalms 53:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vahan un par bhy chha gaya jahan bhy ka koi karan n tha. kyonaki yahova n unakee haaddiyon ko, jo tere virooddh chhavanee dale pade the, titar bitar kar diya too ne to unhen laajjait kar diya isaliye ki parameshvar ne unako nikamma ttharaya haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु वे दुष्ट लोग इतने भयभीत होंगे, जितने वे दुष्ट लोग पहले कभी भयभीत नहीं हुए! इसलिए परमेश्वर ने इस्राएल के उन दुष्ट शत्रु लोगों को त्यागा है। परमेश्वर के भक्त उनको हरायेंगे और परमेश्वर उन दुष्टो की हड्डियों को बिखेर देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जहां आतंक था ही नहीं वहां वे अत्यन्त आतंकित हो उठे! परमेश्वर ने उनकी अस्थियों को चूर-चूर कर दिया, उन्होंने तेरे विरुद्ध घेरा डाला था। तूने उन्हें लज्जित किया; क्योंकि परमेश्वर ने उन्हें त्याग दिया था।
Hindi Bible HHBD
वहां उन पर भय छा गया जहां भय का कोई कारण न था। क्योंकि यहोवा न उनकी हडि्डयों को, जो तेरे विरूद्ध छावनी डाले पड़े थे, तितर बितर कर दिया; तू ने तो उन्हें लज्जित कर दिया इसलिये कि परमेश्वर ने उनको निकम्मा ठहराया है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ उन पर भय छा गया जहाँ भय का कोई कारण न था। क्योंकि यहोवा ने उनकी हड्डियों को, जो तेरे विरुद्ध छावनी डाले पड़े थे, तितर बितर कर दिया; तू ने तो उन्हें लज्जित कर दिया इसलिये कि परमेश्वर ने उनको निकम्मा ठहराया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जहां भय का कोई कारण ही न था, वहां वे अत्यंत भयभीत हो गए. परमेश्वर ने उनकी हड्डियों को बिखरा दिया, जो तेरे विरुद्ध छावनी डाले हुए थे; तुमने उन्हें लज्जित कर डाला, क्योंकि वे परमेश्वर द्वारा लज्जित किये गये थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ उन पर भय छा गया जहाँ भय का कोई कारण न था। क्योंकि यहोवा ने उनकी हड्डियों को, जो तेरे विरुद्ध छावनी डाले पड़े थे, तितर-बितर कर दिया; तूने तो उन्हें लज्जित कर दिया # इसलिए कि परमेश्वर ने उनको त्याग दिया है।