Psalms 53:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
bhla hota ki israael ka poora uddhar siyyon se nikalata! jab parameshvar apanee praja ko bandhauvai se lautta le aaega tab yakoob magan aur israael anandait hoga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल को, सिय्योन में कौन विजयी बनायेगा? हाँ, परमेश्वर उनकी विजय को पाने में सहायता करेगा। परमेश्वर अपने लोगों को बन्धुआई से वापस लायेगा, याकूब आनन्द मनायेगा। इस्राएल अति प्रसन्न होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भला हो कि सियोन से इस्राएल का उद्धार प्रकट हो! जब परमेश्वर अपने निज लोगों को समृद्धि पुन: प्रदान करेगा तब याकूब आनन्द मनाएगा और इस्राएल हर्षित होगा।
Hindi Bible HHBD
भला होता कि इस्राएल का पूरा उद्धार सिरयोन से निकलता! जब परमेश्वर अपनी प्रजा को बन्धुवाई से लौटा ले आएगा तब याकूब मगन और इस्राएल आनन्दित होगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भला होता कि इस्राएल का पूरा उद्धार सिय्योन से निकलता! जब परमेश्वर अपनी प्रजा को बँधुआई से लौटा ले आएगा। तब याकूब मगन और इस्राएल आनन्दित होगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कैसा उत्तम होता यदि इस्राएल का उद्धार ज़ियोन से प्रगट होता! याकोब के लिए वह हर्षोल्लास का अवसर होगा, जब परमेश्वर अपनी प्रजा को दासत्व से लौटा लाएंगे, तब इस्राएल आनंदित हो जाएगा!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
भला होता कि इस्राएल का पूरा उद्धार सिय्योन से निकलता! जब परमेश्वर अपनी प्रजा को बन्धुवाई से लौटा ले आएगा। तब याकूब मगन और इस्राएल आनन्दित होगा।