Psalms 56:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki too ne mujh ko mratyu se bachaya haai too ne mere paairon ko bhee fisalane se n bachaya, taki maain ishvar ke samhane jeevaton ke ujiyale men chaloon firoon?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि तूने मुझको मृत्यु से बचाया है। तूने मुझको हार से बचाया है। सो मैं परमेश्वर की आराधना करूँगा, जिसे केवल जीवित व्यक्ति देख सकते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने मृत्‍यु से मेरे प्राण को मुक्‍त किया है। निस्‍सन्‍देह तूने मेरे पैरों को फिसलने से बचाया है, जिससे मैं जीवन-ज्‍योति में तुझ-परमेश्‍वर के सम्‍मुख चलूं।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि तू ने मुझ को मृत्यु से बचाया है; तू ने मेरे पैरों को भी फिसलने से न बचाया, ताकि मैं ईश्वर के साम्हने जीवतों के उजियाले में चलूं फिरूं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि तू ने मुझ को मृत्यु से बचाया है; तू ने मेरे पैरों को भी फिसलने से बचाया है, ताकि मैं परमेश्‍वर के सामने जीवतों के उजियाले में चलूँ फिरूँ?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि आपने मृत्यु से मेरे प्राणों की रक्षा की है, मेरे पांवों को आपने फिसलने से बचाया है कि मैं, परमेश्वर, आपके साथ साथ जीवन ज्योति में चल सकूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि तूने मुझ को मृत्यु से बचाया है; तूने मेरे पैरों को भी फिसलने से बचाया है, ताकि मैं परमेश्वर के सामने जीवितों के उजियाले में चलूँ # फिरूँ।