Psalms 57:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unhon ne mere paairon ke liye jal lagaya haai mera praan ddhla jata haai. unhon ne mere age gadha khoda, parantu ap hee us men gir pade..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे शत्रुओं ने मेरे लिए जाल फैलाया है। मुझको फँसाने का वे जतन कर रहे हैं। उन्होंने मेरे लिए गहरा गड्ढा खोदा है, कि मैं उसमें गिर जाऊँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शत्रुओं ने मेरे पैरों के लिए जाल फैलाया है; मैं झुक गया हूँ। उन्‍होंने मेरे सम्‍मुख एक गड्ढा खोदा है; पर वे स्‍वयं उसमें गिर पड़े हैं। सेलाह
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने मेरे पैरों के लिये जाल लगाया है; मेरा प्राण ढला जाता है। उन्हों ने मेरे आगे गड़हा खोदा, परन्तु आप ही उस में गिर पड़े।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने मेरे पैरों के लिये जाल लगाया है; मेरा प्राण ढला जाता है। उन्होंने मेरे आगे गड़हा खोदा, परन्तु आप ही उसमें गिर पड़े।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने मेरे मार्ग में जाल बिछाया है; मेरा प्राण डूबा जा रहा था. उन्होंने मेरे मार्ग में गड्ढा भी खोद रखा था, किंतु वे स्वयं उसी में जा गिरे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने मेरे पैरों के लिये जाल बिछाया है; मेरा प्राण ढला जाता है। उन्होंने मेरे आगे गड्ढा खोदा, परन्तु आप ही उसमें गिर पड़े।