Psalms 57:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he prabhu, maain desh ke logon ke beech tera dhanyavad karoonga maain rajy rajy ke logon ke beech men tera bhjan gaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे मेरे स्वमी, हर किसी के लिए, मैं तेरा यश गाता हूँ। मैं तेरी यश गाथा हर किसी राष्ट्र को सुनाता हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ स्वामी, मैं देश-देश में तेरी सराहना करूँगा; राष्ट्रों के मध्य मैं तेरी स्तुति गाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
हे प्रभु, मैं देश के लोगों के बीच तेरा धन्यवाद करूंगा; मैं राज्य राज्य के लोगों के बीच में तेरा भजन गाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे प्रभु, मैं देश देश के लोगों के बीच तेरा धन्यवाद करूँगा; मैं राज्य राज्य के लोगों के बीच में तेरा भजन गाऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु, मैं लोगों के मध्य आपका आभार व्यक्त करूंगा; राष्ट्रों के मघ्य मैं आपका स्तवन करूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे प्रभु, मैं देश-देश के लोगों के बीच तेरा धन्यवाद करूँगा; मैं राज्य-राज्य के लोगों के बीच में तेरा भजन गाऊँगा।