Psalms 6:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he yahova, mujh par anugrah kar, kyonki maain kumhala gaya hoon he yahova, mujhe changa kar, kyonaki meree haaddiyon men bechaainee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे यहोवा, मुझ पर दया कर। मै रोगी और दुर्बल हूँ। मेरे रोगों को हर ले। मेरी हड्डियाँ काँप—काँप उठती हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु, मुझ पर दया कर, क्योंकि मैं दुर्बल हूँ; प्रभु, मुझे स्वस्थ कर, क्योंकि मेरी अस्थियां बेचैन हैं,
Hindi Bible HHBD
हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मैं कुम्हला गया हूं; हे यहोवा, मुझे चंगा कर, क्योंकि मेरी हडि्डयों में बेचैनी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मैं कुम्हला गया हूँ; हे यहोवा, मुझे चंगा कर, क्योंकि मेरी हड्डियों में बेचैनी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कृपा करें, याहवेह, मैं शिथिल हो चुका हूं; मुझमें शक्ति का संचार करें, मेरी हड्डियों को भी पीड़ा ने जकड़ लिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे यहोवा, मुझ पर दया कर, क्योंकि मैं कुम्हला गया हूँ; हे यहोवा, मुझे चंगा कर, क्योंकि मेरी हड्डियों में बेचैनी है।