Psalms 63:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he parameshvar, too mera ishvar haai, maain tujhe yatn se ddoonddoonga sookhee aur nirjal usar boomi par, mera man tera pyasa haai, mera shareer tera aati abhailashaee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे परमेश्वर, तू मेरा परमेश्वर है। वैसे कितना मैं तुझको चाहता हूँ। जैसे उस प्यासी क्षीण धरती जिस पर जल न हो वैसे मेरी देह और मन तेरे लिए प्यासा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे परमेश्वर, तू ही मेरा परमेश्वर है, मैं प्रभात में तेरा दर्शन करने जाऊंगा। शुष्क और तप्त भूमि पर, जहां जल नहीं है, मेरा प्राण तेरे लिए प्यासा है, मेरी देह तेरे लिए अभिलाषित है।
Hindi Bible HHBD
हे परमेश्वर, तू मेरा ईश्वर है, मैं तुझे यत्न से ढूंढूंगा; सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर, मेरा मन तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे परमेश्वर, तू मेरा परमेश्वर है, मैं तुझे यत्न से ढूँढ़ूँगा; सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर, मेरा मन तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर, आप मेरे अपने परमेश्वर हैं, अत्यंत उत्कटतापूर्वक मैं आपके सान्निध्य की कामना करता हूं; सूखी और प्यासी भूमि में, जहां जल है ही नहीं, मेरा प्राण आपके लिए प्यासा एवं मेरी देह आपकी अभिलाषी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे परमेश्वर, तू मेरा परमेश्वर है, मैं तुझे यत्न से ढूँढ़ूगा; सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर #, मेरा मन तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।