Psalms 64:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve apane hee vachanon ke karan ttokar khakar gir padenge jitane un par drashtti karenge ve sab apane apane sir hilaaenge
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दुष्ट जन दूसरों के साथ बुरा करने की योजना बनाते हैं। किन्तु परमेश्वर उनके कुचक्रों को चौपट कर सकता है। वह उन बुरी बातों कों स्वयं उनके ऊपर घटा देता है। फिर हर कोई जो उन्हें देखता अचरज से भरकर अपना सिर हिलाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वयं उनकी जीभ उनका विनाश करेगी; उनको देखने वाले सब लोग सिर हिलाएंगे।
Hindi Bible HHBD
वे अपने ही वचनों के कारण ठोकर खाकर गिर पड़ेंगे; जितने उन पर दृष्टि करेंगे वे सब अपने अपने सिर हिलाएंगे
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे अपने ही वचनों के कारण ठोकर खाकर गिर पड़ेंगे; जितने उन पर दृष्टि करेंगे वे सब अपने अपने सिर हिलाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर उनकी जीभ को उन्हीं के विरुद्ध कर देंगे और उनका विनाश हो जाएगा; वे सभी, जो उन्हें देखेंगे, घृणा में अपने सिर हिलाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे अपने ही वचनों के कारण ठोकर खाकर गिर पड़ेंगे; जितने उन पर दृष्टि करेंगे वे सब अपने-अपने सिर हिलाएँगे