Psalms 65:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye door door deshaen ke rahanevale tere chinh dekhkar dr gaae haain too udayachal aur astachal deanon se jayajayakar karata haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जिन अद्भुत बातों को परमेश्वर करता है, उनसे धरती का हर व्यक्ति डरता है। परमेश्वर तू ही हर कहीं सूर्य को उगाता और छिपाता है। लोग तेरा गुणगान करते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए जगत-सीमान्‍तों के निवासी भी, तेरे चिह्‍नों से भयभीत हो गए। तू उदयाचल और अस्‍ताचल के देशों से जयजयकार कराता है।
Hindi Bible HHBD
इसलिये दूर दूर देशों के रहनेवाले तेरे चिन्ह देखकर डर गए हैं; तू उदयाचल और अस्ताचल दोनों से जयजयकार कराता है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये दूर दूर देशों के रहनेवाले तेरे चिह्न देखकर डर गए हैं; तू उदयाचल और अस्ताचल दोनों से जयजयकार कराता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सीमांत देशों के निवासी आपके महाकार्य से घबराए हुए; उदयाचल और अस्ताचल को आप हर्षगान के लिए प्रेरित करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए दूर-दूर देशों के रहनेवाले तेरे चिन्ह देखकर डर गए हैं; तू उदयाचल और अस्ताचल दोनों से जयजयकार कराता है।