Psalms 66:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo parakram se sarvada prabhuta karata haai, aur apanee ankhon se jati jati ko takata haai. hatteele apane sir n uttaaen..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर अपनी महाशक्ति से इस संसार का शासन करता है। परमेश्वर हर कहीं लोगों पर दृष्टि रखता है। कोई भी व्यक्ति उसके विरूद्ध नहीं हो सकता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अपनी शक्ति से सदा शासन करता है। उसकी आंखें राष्ट्रों का अवलोकन करती हैं; अत: विद्रोही गर्व से न फूलें। सेलाह
Hindi Bible HHBD
जो पराक्रम से सर्वदा प्रभुता करता है, और अपनी आंखों से जाति जाति को ताकता है। हठीले अपने सिर न उठाएं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो अपने पराक्रम से सर्वदा प्रभुता करता है, और अपनी आँखों से जाति जाति को ताकता है। हठीले अपने सिर न उठाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सामर्थ्य में किया गया उनका शासन सर्वदा है, सभी राष्ट्र उनकी दृष्टि में बने रहते हैं, कोई भी उनके विरुद्ध विद्रोह का विचार न करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो अपने पराक्रम से सर्वदा प्रभुता करता है, और अपनी आँखों से जाति-जाति को ताकता है। विद्रोही अपने सिर न उठाए।