Psalms 68:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vahan unako adhyaksha chhotta binyameen haai, vahan yahooda ke hakim apane anucharon samet haai, vahan jabooloon aur naptalee ke bhee hakim haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
छोटा बिन्यामीन उनकी अगुवायी कर रहा है। यहूदा का बड़ा परीवार वहाँ है। जबूलून तथा नपताली के नेता वहाँ पर हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वहां सब से छोटा कुल बिन्‍यामिन उनकी अगुआई कर रहा है, उनके समूह में यहूदा के शासक, जबूलून और नफ्‍ताली कुल के शासक हैं।
Hindi Bible HHBD
वहां उनको अध्यक्ष छोटा बिन्यामीन है, वहां यहूदा के हाकिम अपने अनुचरों समेत हैं, वहां जबूलून और नप्ताली के भी हाकिम हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ उनका अध्यक्ष छोटा बिन्यामीन है, वहाँ यहूदा के हाकिम अपने अनुचरों समेत हैं, वहाँ जबूलून और नप्‍ताली के भी हाकिम हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बिन्यामिन का छोटा गोत्र उनके आगे-आगे चल रहा है, वहीं यहूदी गोत्र के न्यायियों का विशाल समूह है, ज़ेबुलून तथा नफताली गोत्र के प्रधान भी उनमें सम्मिलित हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पहला बिन्यामीन जो सबसे छोटा गोत्र है, फिर यहूदा के हाकिम और उनकी सभा और जबूलून और नप्ताली के हाकिम हैं।