Psalms 69:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mera day namadharai ke karan fatt gaya, aur maain bahut udas hoon. maain ne kisee taras khanevale kee asha to kee, parantu kisee ko n paya, aur shaantai denevale ddoonddhta to raha, parantu koi n mila.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
निन्दा ने मुझको चकनाचूर कर दिया है! बस निन्दा के कारण मैं मरने पर हूँ। मैं सहानुभूति की बाट जोहता रहा, मैं सान्त्वना की बाट जोहता रहा, किन्तु मुझको तो कोई भी नहीं मिला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
निन्दा ने मेरे हृदय को विदीर्ण कर दिया है; मैं अत्यन्त निराश हूँ। मैंने सहानुभूति की आशा की, पर वह न मिली; मैंने सान्त्वना देने वालों की प्रतीक्षा की, पर वह न मिली;
Hindi Bible HHBD
मेरा हृदय नामधराई के कारण फट गया, और मैं बहुत उदास हूं। मैं ने किसी तरस खानेवाले की आशा तो की, परन्तु किसी को न पाया, और शान्ति देनेवाले ढूंढ़ता तो रहा, परन्तु कोई न मिला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरा हृदय नामधराई के कारण फट गया, और मैं बहुत उदास हूँ। मैं ने किसी तरस खानेवाले की आशा तो की, परन्तु किसी को न पाया, और शान्ति देनेवाले को ढूँढ़ता तो रहा, परन्तु कोई न मिला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
निंदा ने मेरा हृदय तोड़ दिया है और अब मैं दुःखी रह गया हूं; मुझे सहानुभूति की आवश्यकता थी, किंतु यह कहीं भी न मिली, तब मैंने सांत्वना खोजी, किंतु वह भी कहीं न थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरा हृदय नामधराई के कारण फट गया, और मैं बहुत उदास हूँ। मैंने किसी तरस खानेवाले की आशा तो की, परन्तु किसी को न पाया, और शान्ति देनेवाले ढूँढ़ता तो रहा, परन्तु कोई न मिला।