Psalms 69:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he prabhu, he senaon ke yahova, jo teree batt johate haai, unakee asha mere karan n tootte he israael ke parameshvar, jo tujhe ddoonddhte haain unaka munh mere karan kala n ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे मेरे स्वमी, हे सर्वशक्तिमान यहोवा, तू अपने भक्तों को मेरे कारण लज्जित मत होने दें। हे इस्राएल के परमेश्वर, ऐसे उन लोगों को मेरे लिए असमंजस में मत डाल जो तेरी उपासना करते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे स्वामी, स्वर्गिक सेनाओं के प्रभु, तेरी प्रतीक्षा करने वाले मेरे कारण लज्जित न हों हे इस्राएल के परमेश्वर, तुझ को खोजने वाले मेरे कारण अपमानित न हों।
Hindi Bible HHBD
हे प्रभु, हे सेनाओं के यहोवा, जो तेरी बाट जोहते हैं, उनकी आशा मेरे कारण न टूटे; हे इस्राएल के परमेश्वर, जो तुझे ढूंढते हैं उनका मुंह मेरे कारण काला न हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे प्रभु, हे सेनाओं के यहोवा, जो तेरी बाट जोहते हैं, उनकी आशा मेरे कारण न टूटे; हे इस्राएल के परमेश्वर, जो तुझे ढूँढ़ते हैं, उनका मुँह मेरे कारण काला न हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरी प्रार्थना है कि मेरे कारण आपके विश्वासियों को लज्जित न होना पड़े. प्रभु, सर्वशक्तिमान याहवेह, मेरे कारण, इस्राएल के परमेश्वर, आपके खोजियों को लज्जित न होना पड़े.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे प्रभु, हे सेनाओं के यहोवा, जो तेरी बाट जोहते हैं, वे मेरे कारण लज्जित न हो; हे इस्राएल के परमेश्वर, जो तुझे ढूँढ़ते हैं, वह मेरे कारण अपमानित न हो।