Psalms 7:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to shatra mere praan ka peechha karake mujhe a pakade, varan mere praan ko boomi par raunde, aur meree maahima ko mittee men mila de..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु एक शत्रु मेरे पीछे पड़ा हुआ है। वह मेरी हत्या करना चाहता है। वह शत्रु चाहता है कि मेरे जीवन को धरती पर रौंद डाले और मेरी आत्मा को धूल में मिला दे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो शत्रु मेरा पीछा करे, मुझे पकड़े, मेरे प्राण को पैरों तले भूमि पर रौंदे, और मेरे गौरव को मिट्टी में मिला दे। सेलाह
Hindi Bible HHBD
तो शत्रु मेरे प्राण का पीछा करके मुझे आ पकड़े, वरन मेरे प्राण को भूमि पर रौंदे, और मेरी महिमा को मिट्टी में मिला दे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो शत्रु मेरे प्राण का पीछा करके मुझे आ पकड़े, और मेरे प्राण को भूमि पर रौंदे, और मेरी महिमा को मिट्टी में मिला दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तो शत्रु मेरा पीछा करे और मुझे पकड़ ले; वह मुझे पैरों से कुचलकर मार डाले और मेरी महिमा को धूल में मिला दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो शत्रु मेरे प्राण का पीछा करके मुझे आ पकड़े #, और मेरे प्राण को भूमि पर रौंदे, और मुझे अपमानित करके मिट्टी में मिला दे।