Psalms 71:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he mere parameshvar, maain bhee teree sachchai ko dhanyavad sarangee bajakar gaunga he israael ke pavitra maain veena bajakar tera bhjan gaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वीणा के संग, मैं तेरे गुण गाऊँगा। हे मेरे परमेश्वर, मैं यह गाऊँगा कि तुझ पर भरोसा रखा जा सकता है। मैं उसके लिए गीत अपनी सितार पर बजाया करूँगा जो इस्रएल का पवित्र यहोवा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे मेरे परमेश्वर, मैं वीणा के साथ तेरे सत्य की सराहना करूंगा; हे इस्राएल के पवित्र परमेश्वर, मैं सितार के साथ तेरा स्तुतिगान करूंगा।
Hindi Bible HHBD
हे मेरे परमेश्वर, मैं भी तेरी सच्चाई को धन्यवाद सारंगी बजाकर गाऊंगा; हे इस्राएल के पवित्रा मैं वीणा बजाकर तेरा भजन गाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरे परमेश्वर, मैं भी तेरी सच्चाई का धन्यवाद सारंगी बजाकर गाऊँगा; हे इस्राएल के पवित्र, मैं वीणा बजाकर तेरा भजन गाऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे परमेश्वर, आपकी विश्वासयोग्यता के लिए, मैं वीणा के साथ आपका स्तवन करूंगा; इस्राएल के परम पवित्र, मैं किन्नोर की संगत पर, आपका गुणगान करूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मेरे परमेश्वर, मैं भी तेरी सच्चाई का धन्यवाद सारंगी बजाकर गाऊँगा; हे इस्राएल के पवित्र मैं वीणा बजाकर तेरा भजन गाऊँगा।