Psalms 71:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain tere dharma kee charcha din bhr karata rahoonga kyonki jo meree haani ke abhailashaee the, unakee asha toott gai aur munh kale ho gaae haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरी जीभ हर घड़ी तेरी धार्मिकता के गीत गाया करेगी। ऐसे वे लोग जो मुझको मारना चाहते हैं, वे पराजित हो जायेंगे और अपमानित होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं भी निरन्तर तेरी धार्मिकता का पाठ करूंगा, क्योंकि जो लोग मेरी बुराई का प्रयत्न करते थे, वे लज्जित और अपमानित हुए हैं।
Hindi Bible HHBD
और मैं तेरे धर्म की चर्चा दिन भर करता रहूंगा; क्योंकि जो मेरी हानि के अभिलाषी थे, उनकी आशा टूट गई और मुंह काले हो गए हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं तेरे धर्म की चर्चा दिन भर करता रहूँगा; क्योंकि जो मेरी हानि के अभिलाषी थे, उनकी आशा टूट गई और मुँह काले हो गए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपके युक्त कृत्यों का वर्णन मेरी जीभ से सदा होता रहेगा, क्योंकि जो मेरी हानि के इच्छुक थे आपने उन्हें लज्जित और निराश कर छोड़ा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं तेरे धार्मिकता की चर्चा दिन भर करता रहूँगा; क्योंकि जो मेरी हानि के अभिलाषी थे, वे लज्जित और अपमानित हुए।