Psalms 74:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
apanee mandlee ko jise too ne praacheenakal men mol liya tha, aur apane nij bhag ka gotra hone ke liye chhuda liya tha, aur is siyyon parvat ko bhee, jis par too ne vas kiya tha, smaran kara!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन लोगों को स्मरण कर जिनको तूने बहुत पहले मोल लिया था। हमको तूने बचा लिया था। हम तेरे अपने हैं। याद कर तेरा निवास सिय्योन के पहाड़ पर था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्मरण कर अपनी मण्डली को, जिसे तूने प्राचीन काल में मोल लिया था, जिसे अपनी मीरास का कुल बनाने के लिए मुक्त किया है स्मरण कर सियोन पर्वत को जहाँ तू निवास करता है।
Hindi Bible HHBD
अपनी मण्डली को जिसे तू ने प्राचीनकाल में मोल लिया था, और अपने निज भाग का गोत्रा होने के लिये छुड़ा लिया था, और इस सिरयोन पर्वत को भी, जिस पर तू ने वास किया था, स्मारण कर!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपनी मण्डली को जिसे तू ने प्राचीनकाल में मोल लिया था, और अपने निज भाग का गोत्र होने के लिये छुड़ा लिया था, और इस सिय्योन पर्वत को भी, जिस पर तू ने वास किया था, स्मरण कर!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
स्मरण कीजिए उन लोगों को, जिन्हें आपने मोल लिया था, उस कुल को, आपने अपना भागी बनाने के लिए जिसका उद्धार किया था; स्मरण कीजिए ज़ियोन पर्वत को, जो आपका आवास है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपनी मण्डली को जिसे तूने प्राचीनकाल में मोल लिया था #, और अपने निज भाग का गोत्र होने के लिये छुड़ा लिया था, और इस सिय्योन पर्वत को भी, जिस पर तूने वास किया था, स्मरण कर!