Psalms 78:52 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu apanee praja ko bhed-bakaariyon kee nai payan karaya, aur jangal men unakee aguvai pashuuon ke jhund kee see kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर उसने इस्राएल की चरवाहे के समान अगुवाई की। परमेश्वर ने अपने लोगों को ऐसे राह दिखाई जैसे जंगल में भेड़ों कि अगुवाई की है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् परमेश्‍वर अपनी प्रजा को, अपने निज लोगों को भेड़ के सदृश ले चला। उसने निर्जन प्रदेश में रेवड़ के समान उनका मार्गदर्शन किया।
Hindi Bible HHBD
परन्तु अपनी प्रजा को भेड़- बकरियों की नाई पयान कराया, और जंगल में उनकी अगुवाई पशुओं के झुण्ड की सी की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु अपनी प्रजा को भेड़–बकरियों के समान प्रस्थान कराया, और जंगल में उनकी अगुवाई पशुओं के झुण्ड की सी की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु उन्होंने भेड़ के झुंड के समान अपनी प्रजा को बचाया; बंजर भूमि में वह भेड़ का झुंड के समान उनकी अगुवाई करते रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु अपनी प्रजा को भेड़-बकरियों के समान प्रस्थान कराया, और जंगल में उनकी अगुआई पशुओं के झुण्ड की सी की।