Psalms 78:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur apane pitaron ke saman n ho, kyonki us peeddhee ke log to hatteele aur jhgadaloo the, aur unhon ne apana man sthiar n kiya tha, aur n unakee atma ishvar kee or sachchee rahee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: लोग अपनी संतानों को परमेश्वर के आदेशों को सिखायेंगे, तो फिर वे संतानें उनके पूर्वजों जैसे नहीं होंगे। उनके पूर्वजों ने परमेश्वर से अपना मुख मोड़ा और उसका अनुसरण करने से इन्कार किया, वे लोग हठी थे। वे परमेश्वर की आत्मा के भक्त नहीं थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और अपने पूर्वजों जैसे, हठीली और विद्रोही पीढ़ी न बनें; ऐसी पीढ़ी जिसका हृदय स्थिर न था, जिसकी आत्मा परमेश्वर के प्रति सच्ची न थी।
Hindi Bible HHBD
और अपने पितरों के समान न हों, क्योंकि उस पीढ़ी के लोग तो हठीले और झगड़ालू थे, और उन्हों ने अपना मन स्थिर न किया था, और न उनकी आत्मा ईश्वर की ओर सच्ची रही।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और अपने पितरों के समान न हों, क्योंकि उस पीढ़ी के लोग तो हठीले और झगड़ालू थे, और उन्होंने अपना मन स्थिर न किया था, और न उनकी आत्मा परमेश्वर की ओर सच्ची रही।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उनका आचरण उनके पूर्वजों के समान न रहेगा, जो हठी और हठीली पीढ़ी प्रमाणित हुई, जिनका हृदय परमेश्वर को समर्पित न था, उनकी आत्माएं उनके प्रति सच्ची नहीं थीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अपने पितरों के समान न हों, क्योंकि उस पीढ़ी के लोग तो हठीले और झगड़ालू थे, और उन्होंने अपना मन स्थिर न किया था, और न उनकी आत्मा परमेश्वर की ओर सच्ची रही।