Psalms 79:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
anayajatiyan kyon kahane paaen ki unaka parameshvar kahan raha? anyajaatiyon ke beech tere dason ke koon ka palatta lena hamare dekhte unhen maloom ho jaae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दूसरी जाति के लोगों को तू यह मत कहने दे, “तुम्हारा परमेश्वर कहाँ है? क्या वह तुझको सहारा नहीं दे सकता है?” हे परमेश्वर, उन लोगों को दण्ड दे ताकि उस दण्ड को हम भी देख सकें। उन लोगों को तेरे भक्तों को मारने का दण्ड दे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍यों राष्‍ट्र यह कहें, ‘उनका परमेश्‍वर कहां है?’ तेरे सेवकों के बहाए गए रक्‍त का प्रतिशोध हमारी आंखों के सामने, राष्‍ट्रों पर प्रकट किया जाए।
Hindi Bible HHBD
अनयजातियां क्यों कहने पाएं कि उनका परमेश्वर कहां रहा? अन्यजातियों के बीच तेरे दासों के खून का पलटा लेना हमारे देखते उन्हें मालूम हो जाए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अन्यजातियाँ क्यों कहने पाएँ कि उनका परमेश्‍वर कहाँ रहा? अन्यजातियों के बीच तेरे दासों के खून का पलटा लेना हमारे देखते उन्हें मालूम हो जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भला जनताओं को यह कहने का अवसर क्यों दिया जाए, “कहां है उनका परमेश्वर?” हमारे देखते-देखते राष्ट्रों पर यह प्रकट कर दीजिए, कि आप अपने सेवकों के बहे रक्त का प्रतिशोध लेते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अन्यजातियाँ क्यों कहने पाएँ कि उनका परमेश्वर कहाँ रहा? तेरे दासों के खून का पलटा अन्यजातियों पर हमारी आँखों के सामने लिया जाए।