Psalms 79:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ham jo teree praja aur teree charai kee bheden haai, tera dhanyavad sada karate rahenge aur peeddhee se peeddhee tak tera gunanuvad karate rahengen..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हम तो तेरे भक्त हैं। हम तेरे रेवड़ की भेड़ हैं। हम तेरा गुणगान सदा करेंगे। हे परमेश्वर अंत काल तक तेरा गुण गायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब हम− तेरी प्रजा और तेरे चरागाह की भेड़ें− सदा तेरी सराहना करते रहेंगे। हम पीढ़ी से पीढ़ी तक तेरे यश का वर्णन करेंगे।
Hindi Bible HHBD
तब हम जो तेरी प्रजा और तेरी चराई की भेड़ें हैं, तेरा धन्यवाद सदा करते रहेंगे; और पीढ़ी से पीढ़ी तक तेरा गुणानुवाद करते रहेंगें।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब हम जो तेरी प्रजा और तेरी चराई की भेड़ें हैं, तेरा धन्यवाद सदा करते रहेंगे; और पीढ़ी से पीढ़ी तक तेरा गुणानुवाद करते रहेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब, हम आपकी प्रजा, आपके चरागाह की भेड़ें, सदा-सर्वदा आपका धन्यवाद करेंगे; एक पीढ़ी से दूसरी तक हम आपका गुणगान करते रहेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब हम जो तेरी प्रजा और तेरी चराई की भेड़ें हैं, तेरा धन्यवाद सदा करते रहेंगे; और पीढ़ी से पीढ़ी तक तेरा गुणानुवाद करते रहेंगे।