Psalms 8:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab maain akash ko, jo tere hathon ka karya haai, aur chandrama aur taragan ko jo too ne niyukt kiae haai, dekhta hoon
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे यहोवा, जब मेरी दृष्टि गगन पर पड़ती है, जिसको तूने अपने हाथों से रचा है और जब मैं चाँद तारों को देखता हूँ जो तेरी रचना है, तो मैं अचरज से भर उठता हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मैं देखता हूं तेरे आकाश को, जो तेरा हस्त-शिल्प है, चंद्रमा एवं नक्षत्रों को जिन्हें तूने स्थापित किया है,
Hindi Bible HHBD
जब मैं आकाश को, जो तेरे हाथों का कार्य है, और चंद्रमा और तरागण को जो तू ने नियुक्त किए हैं, देखता हूं;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मैं आकाश को, जो तेरे हाथों का कार्य है, और चंद्रमा और तारागण को जो तू ने नियुक्त किए हैं, देखता हूँ;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं आपकी उंगलियों, द्वारा रचा आकाश, चंद्रमा और नक्षत्रों को, जिन्हें आपने यथास्थान पर स्थापित किया, देखता हूं,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मैं आकाश को, जो तेरे हाथों का कार्य है, और चन्द्रमा और तरागण को जो तूने नियुक्त किए हैं, देखता हूँ;