Psalms 84:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mera praan yahova ke anganon kee abhailasha karate karate mroorchht ho chala mera tan man donno jeevate ishvar ko pukar rahe..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे यहोवा, मैं तेरे मन्दिर में रहना चाहता हूँ। मैं तेरी बाट जोहते थक गया हूँ! मेरा अंग अंग जीवित यहोवा के संग होना चाहता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु के आंगनों के लिए मेरा प्राण इच्छुक है, मूर्छित है; मेरा हृदय, मेरा शरीर जीवंत परमेश्वर का जय-जयकार करता है।
Hindi Bible HHBD
मेरा प्राण यहोवा के आंगनों की अभिलाषा करते करते मूर्र्छित हो चला; मेरा तन मन दोंनो जीवते ईश्वर को पुकार रहे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरा प्राण यहोवा के आँगनों की अभिलाषा करते करते मूर्च्छित हो चला; मेरा तन मन दोनों जीवते परमेश्वर को पुकार रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे प्राण याहवेह के आंगनों की उत्कट अभिलाषा करते हुए मूर्छित तक हो जाते हैं; मेरा हृदय तथा मेरी देह जीवन्त परमेश्वर का स्तवन करने लगती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरा प्राण यहोवा के आँगनों की अभिलाषा करते-करते मूर्छित हो चला; मेरा तन मन दोनों # जीविते परमेश्वर को पुकार रहे।