Psalms 85:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain kan lagaae rahoonga, ki ishvar yahova kya kahata haai, vah to apanee praja se jo usake bhkt haai, shaantai kee baten kahega parantu ve firake moorkhta n karane lagen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो परमेश्वर ने कहा, मैंने उस पर कान दिया। यहोवा ने कहा कि उसके भक्तों के लिये वहाँ शांति होगी। यदि वे अपने जीवन की मूर्खता की राह पर नहीं लौटेंगे तो वे शांति को पायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मुझे सुनने दो, कि प्रभु परमेश्‍वर क्‍या कहता है? वह अपनी प्रजा से, अपने भक्‍तों से, और उनसे, जो हृदय से उसकी ओर लौटते हैं, शान्‍तिप्रद वचन बोलेगा।
Hindi Bible HHBD
मैं कान लगाए रहूंगा, कि ईश्वर यहोवा क्या कहता है, वह तो अपनी प्रजा से जो उसके भक्त है, शान्ति की बातें कहेगा; परन्तु वे फिरके मूर्खता न करने लगें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं कान लगाए रहूँगा कि परमेश्‍वर यहोवा क्या कहता है, वह तो अपनी प्रजा से जो उसके भक्‍त हैं, शान्ति की बातें कहेगा; परन्तु वे फिरके मूर्खता न करने लगें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो कुछ याहवेह परमेश्वर कहेंगे, वह मैं सुनूंगा; उन्होंने अपनी प्रजा, अपने भक्तों के निमित्त शांति की प्रतिज्ञा की है. किंतु उपयुक्त यह होगा कि वे पुनः मूर्खता न करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं कान लगाए रहूँगा कि परमेश्वर यहोवा क्या कहता है, वह तो अपनी प्रजा से जो उसके भक्त है, शान्ति की बातें कहेगा; परन्तु वे फिरके मूर्खता न करने लगें।