Psalms 9:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki koon ka palatta lenevala unako smaran karata haai vah deen logon kee dohai ko boolata..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो लोग यहोवा से न्याय माँगने गये, उसने उनकी सुधि ली। जिन दीनों ने उसे सहायता के लिये पुकारा, उनको यहोवा ने कभी भी नहीं बिसारा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु पीड़ित को स्‍मरण रखता है। वह उसकी आह नहीं भूलता है। क्‍योंकि वह हत्‍या का प्रतिशोध लेने वाला प्रभु है!
Hindi Bible HHBD
क्योंकि खून का पलटा लेनेवाला उनको स्मरण करता है; वह दीन लोगों की दोहाई को भूलता।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि खून का पलटा लेनेवाला उनको स्मरण करता है; वह दीन लोगों की दोहाई को नहीं भूलता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह, जो पीड़ितों के बदला लेनेवाले हैं, उन्हें स्मरण रखते हैं; दीनों की वाणी को वह अनसुनी नहीं करते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि खून का पलटा लेनेवाला उनको स्मरण करता है; वह पिसे हुओं की दुहाई को नहीं भूलता।