Psalms 92:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu mera seeng too ne jangalee sanddh ka sa uncha kiya haai maain ttttke tel se chupada gaya hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तू मुझको बलशाली बनाएगा। मैं शक्तिशाली मेंढ़े सा बन जाऊँगा जिसके कड़े सिंग होते हैं। तूने मुझे विशेष काम के लिए चुना है। तूने मुझ पर अपना तेल ऊँडेला है जो शीतलता देता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने जंगली सांड़ के सींग के सदृश मेरा सिर ऊंचा किया है। तूने मुझपर ताजा तेल उण्डेला है ।
Hindi Bible HHBD
परन्तु मेरा सींग तू ने जंगली सांढ़ का सा ऊंचा किया है; मैं टटके तेल से चुपड़ा गया हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु मेरा सींग तू ने जंगली साँड़ का सा ऊँचा किया है; मैं टटके तेल से चुपड़ा गया हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु मेरी शक्ति को आपने वन्य सांड़ समान ऊंचा कर दिया है; आपने मुझ पर नया नया तेल उंडेल दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु मेरा सींग तूने जंगली साँड़ के समान ऊँचा किया है; तूने ताजे तेल से मेरा अभिषेक किया है।