Psalms 96:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jaati jati men kaho, yahova raja hua haai! aur jagat aeesa sthiar haai, ki vah ttlane ka naheen vah desh desh ke logon ka nyay seedhaai se karega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राष्ट्रों को बता दो कि यहोवा राजा है! सो इससे जगत का नाश नहीं होगा। यहोवा मनुष्यों पर न्याय से शासन करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राष्‍ट्रों में यह कहो, ‘प्रभु राज्‍य करता है। निश्‍चय ही पृथ्‍वी की नींव दृढ़ है, वह विचलित न होगी। प्रभु लोगों का न्‍याय निष्‍पक्षता से करेगा,
Hindi Bible HHBD
जाति जाति में कहो, यहोवा राजा हुआ है! और जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं; वह देश देश के लोगों का न्याय सीधाई से करेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जाति जाति में कहो, “यहोवा राजा हुआ है! और जगत ऐसा स्थिर है कि वह टलने का नहीं; वह देश देश के लोगों का न्याय खराई से करेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राष्ट्रों के सामने यह घोषणा की जाए, “याहवेह ही शासक हैं.” यह एक सत्य है कि संसार दृढ़ रूप में स्थिर हो गया है, यह हिल ही नहीं सकता; वह खराई से राष्ट्रों का न्याय करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जाति-जाति में कहो, “यहोवा राजा हुआ है! और जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं; वह देश-देश के लोगों का न्याय खराई से करेगा।”