Psalms 99:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he hamare parameshvar yahova too unakee sun leta tha too unake kamon ka palatta to leta tha taubhee unake liye kshama karanevala ishvar tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमारे परमेश्वर यहोवा, तूने उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर दिया। तूने उन्हें यह दर्शाया कि तू क्षमा करने वाला परमेश्वर है, और तू लोगों को उनके बुरे कर्मो के लिये दण्ड देता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे प्रभु, हमारे परमेश्‍वर, तू उन्‍हें उत्तर देता था; तू उनके लिए क्षमाशील परमेश्‍वर था, पर तू उनके बुरे कामों का प्रतिशोधी भी था!
Hindi Bible HHBD
हे हमारे परमेश्वर यहोवा तू उनकी सुन लेता था; तू उनके कामों का पलटा तो लेता था तौभी उनके लिये क्षमा करनेवाला ईश्वर था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे हमारे परमेश्‍वर यहोवा, तू उनकी सुन लेता था; तू उनके कामों का बदला तो लेता था तौभी उनके लिये क्षमा करनेवाला परमेश्‍वर था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह, हमारे परमेश्वर, आप उन्हें उत्तर देते थे; इस्राएल के लिए आप क्षमा शील परमेश्वर रहे, यद्यपि आप उनके अपराधों का दंड देते रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे हमारे परमेश्वर यहोवा, तू उनकी सुन लेता था; तू उनके कामों का पलटा तो लेता था तो भी उनके लिये क्षमा करनेवाला परमेश्वर था।