Revelation 1:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah apane daahine hath men sat tare liae huae tha: aur usake mukh se chokhee dodhaaree talavar nikalatee thee aur usaka munh aeesa prajvaalit tha, jaaisa soorya kadee dhoop ke samay chamakata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
वह अपने दाहिने हाथ में सात तारे लिए हुए था, और उसके मुख से तेज दोधारी तलवार निकलती थी; और उसका मुँह ऐसा प्रज्‍वलित था, जैसा सूर्य कड़ी धूप के समय चमकता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तथा उसने अपने दाहिने हाथ में सात तारे लिए हुए थे। उसके मुख से एक तेज दोधारी तलवार बाहर निकल रही थी। उसकी छवि तीव्रतम दमकते सूर्य के समान उज्वल थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अपने दाहिने हाथ में सात तारे धारण किये था। उसके मुख से एक तेज दुधारी तलवार निकल रही थी और उसका मुखमण्‍डल मध्‍याह्‍न के सूर्य की तरह चमक रहा था।
Hindi Bible HHBD
और वह अपने दहिने हाथ में सात तारे लिए हुए था: और उसके मुख से चोखी दोधारी तलवार निकलती थी; और उसका मुंह ऐसा प्रज्वलित था, जैसा सूर्य कड़ी धूप के समय चमकता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Uske raaiṭ haath meñ saat taara raha, aur uske muh meñ se dui dhaari talwaar nikrat raha. Uske muh to eise chamkat raha jeise baarah baje ke suuraj.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह अपने दाहिने हाथ में सात तारे लिये हुए था, और उसके मुख से तेज दोधारी तलवार निकलती थी। उसका मुँह ऐसा प्रज्‍वलित था, जैसा सूर्य कड़ी धूप के समय चमकता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वह अपने दाहिने हाथ में सात तारे लिए हुए था और उसके मुँह से तेज़ दोधारी तलवार निकल रही थी तथा उसका चेहरा पूरे तेज के साथ चमकते हुए सूर्य के समान था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अपने दाएं हाथ में सात तारे लिए हुए थे. उनके मुंह से तेज दोधारी तलवार निकली हुई थी. उनका चेहरा दोपहर के सूर्य जैसे चमक रहा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह अपने दाहिने हाथ में सात तारे लिए हुए था, और उसके मुख से तेज दोधारी तलवार निकलती थी; और उसका मुँह ऐसा प्रज्वलित था, जैसा सूर्य कड़ी धूप के समय चमकता है।