Revelation 1:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain yoohanna jo tumhara bhai, aur yeeshu ke klesha, aur rajy, aur dhaeeraj men tumhara sahabhagee hoo, parameshvar ke vachan, aur yeeshu kee gavahee ke karan patamus nam ttapoo men tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
मैं यूहन्‍ना, जो तुम्‍हारा भाई, और यीशु के क्‍लेश, और राज्‍य, और धीरज में तुम्‍हारा सहभागी हूँ, परमेश्‍वर के वचन, और यीशु की गवाही के कारण पतमुस नामक टापू में था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं यूहन्ना तुम्हारा भाई हूँ और यातनाओं, राज्य तथा यीशु में, धैर्यपूर्ण सहनशीलता में तुम्हारा साक्षी हूँ। परमेश्वर के वचन और यीशु की साक्षी के कारण मुझे पत्तमुस नाम के द्वीप में देश निकाला दे दिया गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं आप लोगों का भाई योहन हूँ और येशु के संकट, राज्‍य तथा धैर्य में आपका सहभागी। परमेश्‍वर का संदेश सुनाने तथा येशु के विषय में साक्षी देने के कारण मैं पतमुस नामक द्वीप में था।
Hindi Bible HHBD
मैं यूहन्ना जो तुम्हारा भाई, और यीशु के क्लेश, और राज्य, और धीरज में तुम्हारा सहभागी हूं, परमेश्वर के वचन, और यीशु की गवाही के कारण पतमुस नाम टापू में था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham Yuhanna hei, tum sab log ke sañghe ek biswaasi. Ham log sahta hei kaahe ke Yeeshu ham log ke raaja hei, lekin u ham log ke sakti dewe hei ki ham log sahe saki. Hamme Patmas Aaylenḍ bheja gay raha, kaahe ke ham Parmeshwar ke sandes parchaar kara raha aur Yeeshu ke baare meñ bataay raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं यूहन्ना, जो तुम्हारा भाई और यीशु के क्लेश और राज्य और धीरज में तुम्हारा सहभागी हूँ, परमेश्‍वर के वचन और यीशु की गवाही के कारण पतमुस नामक टापू में था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं यूहन्‍ना तुम्हारा भाई और उस क्लेश, राज्य तथा धीरज में तुम्हारा सहभागी हूँ जो यीशु में है। मैं परमेश्‍वर के वचन और यीशु की गवाही देने के कारण पतमुस नामक द्वीप पर था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं योहन, मसीह में तुम्हारा भाई तथा मसीह येशु के लिए दुःख सहने, परमेश्वर के राज्य की नागरिकता तथा लगातार कोशिश करने में तुम्हारा सहभागी हूं, परमेश्वर के संदेश के प्रचार के कारण मसीह येशु के गवाह के रूप में मैं पतमॉस नामक द्वीप में भेज दिया गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं यूहन्ना, जो तुम्हारा भाई, और यीशु के क्लेश, और राज्य, और धीरज में तुम्हारा सहभागी हूँ, परमेश्वर के वचन, और यीशु की गवाही के कारण पतमुस नामक टापू में था।