Revelation 10:4 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab saton garjan ke shabd sunai de chuke, to maain likhne par tha, aur maain ne svarga se yah shabd suna, ki jo baten garjan ke un sat shabdon se sunee haai, unhen gupt rak, aur mat likh.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब सातों गर्जन के शब्द सुनाई दे चुके, तो मैं लिखने पर था, और मैंने स्वर्ग से यह शब्द सुना, “जो बातें गर्जन के उन सात शब्दों से सुनी हैं, उन्हें गुप्त रख, और मत लिख।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब सातों गर्जन हो चुके और मैं लिखने को ही था, तभी मैंने एक आकाशवाणी सुनी, “सातों गर्जनों ने जो कुछ कहा है, उसे छिपा ले तथा उसे लिख मत।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब सात मेघगर्जन बोल चुके, तो मैं लिखने ही वाला था कि मैंने स्वर्ग से एक वाणी को यह कहते सुना, “सात मेघगर्जनों का सन्देश मुहरबन्द कर गुप्त रखो; उसे मत लिखो।”
Hindi Bible HHBD
और जब सातों गर्जन के शब्द सुनाई दे चुके, तो मैं लिखने पर था, और मैं ने स्वर्ग से यह शब्द सुना, कि जो बातें गर्जन के उन सात शब्दों से सुनी हैं, उन्हें गुप्त रख, और मत लिख।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab garjan ruka, tab ham likhe waala raha ki u kaa bolis raha. Lekin swarag se ek awaaj chillaay ke bolis, “Iske seekraṭ rakkho! I sab nai likho.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब सातों गर्जन के शब्द सुनाई दे चुके, तो मैं लिखने पर था, पर मैं ने स्वर्ग से यह शब्द सुना, “जो बातें गर्जन के उन सात शब्दों से सुनी हैं उन्हें गुप्त रख, और मत लिख।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब सातों मेघ-गर्जन बोल चुके, तो मैं लिखने पर ही था, परंतु मैंने स्वर्ग से एक आवाज़ को यह कहते हुए सुना, “जो बातें इन सातों मेघ-गर्जनों ने कही हैं उन पर मुहर लगा दे, और उन्हें न लिख।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब सात बादलों के गर्जन बोल चुके, मैं लिखने के लिए तैयार हुआ ही था; पर मैंने स्वर्ग से यह आवाज सुनी, “जो कुछ सात बादलों के गर्जन ने कहा है, उसे लिखो मत परंतु मुहरबंद कर दो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब सातों गर्जन के शब्द सुनाई दे चुके, तो मैं लिखने पर था, और मैंने स्वर्ग से यह शब्द सुना, “जो बातें गर्जन के उन सात शब्दों से सुनी हैं, उन्हें गुप्त रख, और मत लिख।”