Revelation 10:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain ne svargadoot ke pas jakar kaha, yah chhottee pustak mujhe de aur us ne mujh se kaha le ise kha jo, aur yah tera pett kadva to karegee, par tere munh men madha see meettee lagegee.
Hindi 2017 (नया नियम)
और मैंने स्‍वर्गदूत के पास जाकर कहा, “यह छोटी पुस्‍तक मुझे दे।” और उसने मुझ से कहा, “ले, इसे खा ले; यह तेरा पेट कड़वा तो करेगी, पर तेरे मुँह में मधु सी मीठी लगेगी।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो मैं उस स्वर्गदूत के पास गया और मैंने उससे कहा कि वह उस छोटी पोथी को मुझे दे दे। उसने मुझसे कहा, “यह ले और इसे खा जा। इससे तेरा पेट कड़वा हो जाएगा किन्तु तेरे मुँह में यह शहद से भी ज्यादा मीठी बन जाएगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मैंने स्‍वर्गदूत के पास जाकर उस से निवेदन किया कि वह मुझे पुस्‍तिका दे दे। उसने कहा, “इसे ले लो और खाओ। यह तुम्‍हारे पेट में कड़ुवी, किन्‍तु तुम्‍हारे मुँह में मधु-जैसी मीठी लगेगी।”
Hindi Bible HHBD
और मैं ने स्वर्गदूत के पास जाकर कहा, यह छोटी पुस्तक मुझे दे; और उस ने मुझ से कहा ले इसे खा जो, और यह तेरा पेट कड़वा तो करेगी, पर तेरे मुंह में मधु सी मीठी लगेगी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab ham jaay ke u ainjal se chhoṭa skrol maañga, u ainjal bolis, “Skrol le jaao aur khaay leo! Tumhaar peṭ khaṭṭa hoy jaai, lekin tumhaar muh ke sawaad madh (honey) ke rakam meeṭha hee rahi.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने स्वर्गदूत के पास जाकर कहा, “यह छोटी पुस्तक मुझे दे।” उसने मुझ से कहा, “ले, इसे खा ले; यह तेरा पेट कड़वा तो करेगी, पर तेरे मुँह में मधु सी मीठी लगेगी।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अतः मैंने उस स्वर्गदूत के पास जाकर उससे कहा, “वह छोटी पुस्तक मुझे दे दे।” उसने मुझसे कहा, “ले और इसे खा जा, यह तेरे पेट को कड़वा तो कर देगी, पर तेरे मुँह में शहद जैसी मीठी लगेगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने स्वर्गदूत के पास जाकर उससे वह पुस्तिका मांगी. उसने मुझे वह पुस्तिका देते हुए कहा, “लो, इसे खा लो. यह तुम्हारे उदर को तो खट्टा कर देगी किंतु तुम्हारे मुंह में यह शहद के समान मीठी लगेगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैंने स्वर्गदूत के पास जाकर कहा, “यह छोटी पुस्तक मुझे दे।” और उसने मुझसे कहा, “ले, इसे खा ले; यह तेरा पेट कड़वा तो करेगी, पर तेरे मुँह में मधु जैसी मीठी लगेगी।”