Revelation 11:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur mujhe laggee ke saman aek sarakanda diya gaya, aur kisee ne kaha ut, parameshvar ke maandair aur vedee, aur us men bhjan karanevalon ko nap le.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर मुझे नापने के लिये एक सरकंडा दिया गया, और किसी ने कहा, “उठ, परमेश्‍वर के मन्‍दिर और वेदी, और उसमें भजन करनेवालों को नाप ले।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके पश्चात् नाप के लिए एक सरकंडा मुझे दिया गया जो नापने की छड़ी जैसा दिख रहा था। मुझसे कहा गया, “उठ और परमेश्वर के मन्दिर तथा वेदी को नाप और जो लोग मन्दिर के भीतर उपासना कर रहे हैं, उनकी गिनती कर।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके बाद किसी ने मुझे मापक-दण्‍ड के रूप में एक सरकण्‍डा दिया और कहा: “उठो, परमेश्‍वर का मन्‍दिर, वेदी और वहाँ के आराधकों को नापो।
Hindi Bible HHBD
और मुझे लग्गी के समान एक सरकंडा दिया गया, और किसी ने कहा; उठ, परमेश्वर के मन्दिर और वेदी, और उस में भजन करनेवालों को नाप ले।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ek ainjal hamme naape waala ḍanḍa dees aur bolis, Mandir aur uske agal bagal naapo. Dekho, bedi aur huañ jon jon weship kare hei, u sab ke naap lena.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मुझे नापने के लिये एक सरकंडा दिया गया, और किसी ने कहा, “उठ, परमेश्‍वर के मन्दिर और वेदी, और उसमें उपासना करनेवालों को नाप ले।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर मुझे छड़ी के समान एक मापदंड दिया गया, और कहा गया, “उठ और परमेश्‍वर के मंदिर और वेदी को नाप, और जो उसमें उपासना कर रहे हैं उनको गिन।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मुझे एक सरकंडा दिया गया, जो मापने के यंत्र जैसा था तथा मुझसे कहा गया, “जाओ, परमेश्वर के मंदिर तथा वेदी का माप लो तथा वहां उपस्थित उपासकों की गिनती करो,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मुझे नापने के लिये एक सरकण्डा दिया गया, और किसी ने कहा, “उठ, परमेश्वर के मन्दिर और वेदी, और उसमें भजन करनेवालों को नाप ले।