Revelation 11:17 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah kahane lage, ki he sarvashaktaiman prabhu parameshvar, jo haai, aur jo tha, ham tera dhanyavad karate haai, ki too ne apanee badee samrth kam men lakar rajy kiya haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
यह कहने लगे, “हे सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, जो है और जो था, हम तेरा धन्यवाद करते हैं कि तूने अपनी बड़ी सामर्थ्य को काम में लाकर राज्य किया है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे बोले: “हे सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, जो है, जो था, हम तेरा धन्यवाद करते हैं। तूने ही अपनी महाशक्ति को लेकर सबके शासन का आरम्भ किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“सर्वशक्तिमान् प्रभु परमेश्वर, जो है और जो था! हम तुझे धन्यवाद देते हैं, क्योंकि तूने अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन किया और राज्याधिकार ग्रहण कर लिया है।
Hindi Bible HHBD
यह कहने लगे, कि हे सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, जो है, और जो था, हम तेरा धन्यवाद करते हैं, कि तू ने अपनी बड़ी सार्म्थ काम में लाकर राज्य किया है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog bolin, “Maha Shaktishaali Prabhu, tum hei aur tum raha, aur ham tumme dhanbaad deta hei. Tum aapan mahaan sakti iyuz kar ke raaj kare ke suru kar dia hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह कहने लगे, “हे सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, जो है और जो था, हम तेरा धन्यवाद करते हैं कि तू ने अपनी बड़ी सामर्थ्य को काम में लाकर राज्य किया है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर! जो है और जो था, हम तेरा धन्यवाद करते हैं, क्योंकि तूने अपने बड़े सामर्थ्य के द्वारा राज्य किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह कहते हुए, “सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर! हम आपका, जो हैं और जो थे, आभार मानते हैं, कि आपने अपने अवर्णनीय अधिकारों को स्वीकार कर, अपने राज्य का आरंभ किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह कहने लगे, “हे सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, जो है और जो था, हम तेरा धन्यवाद करते हैं कि तूने अपनी बड़ी सामर्थ्य को काम में लाकर राज्य किया है।